चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला के सदर प्रखंड अंतर्गत कुर्सीटोला-लादुराबासा में 3300 फीट पीसीसी सड़क निर्माण कार्य शुरू होगा। शुक्रवार को चाईबासा के विधायक दीपक बिरुवा ने सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। कुरसीटोला-लादुराबासा में विक्रम पाड़िया के घर से राजा देवगम के घर तक 3300 फीट लंबी पीसीसी सड़क बनेगी। शिलान्यास कार्यक्रम में स्थानीय मुखिया निरेश देवगम, झारखण्ड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय सदस्य सुभाष बनर्जी, संवेदक बाबू भट्टाचार्य, कृष्ण आल्डा, मार्शल पाड़िया, सूरज देवगम, मनीष देवगम, डोबरो देवगम, राम आल्डा, विक्रम पाड़िया व अन्य लोग शामिल थे।
[metaslider id=15963 cssclass=””]