चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम के टोंटो थाना अंतर्गत सेरेंगसिया घाटी में देर शाम एक सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें स्कूटी चालक अमित बरवालिया नामक व्यक्ति कि मौत हो गई। वह जमशेदपुर के जुगसलाई स्थित नया बाजार निवासी थे और चाईबासा में रह कर अपना व्यवसाय करते थे। घटना के सबंध में मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को अमित बरवालिया अपनी स्कूटी से जगन्नाथपुर से चाईबासा की ओर जा रहे थे। उसी दौरान उक्त स्कूटी सेरेंगसिया घाटी में दुर्घटना ग्रस्त हो गई, जिसके कारण स्कूटी सवार अमित गंभीर रूप से घायल हो गये। इधर टोंटो थाना प्रभारी सागेन मुर्मू को जैसे ही घटना की जानकारी मिली वे घटनास्थल पर पहूंचे और घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने अमित बरवलिया को मृत घोषित कर दिया। मृतक जमशेदपुर जुगसलाई थानांतर्गत नया बाजार का रहने वाला था। हाल ही में उसके पिता पुरुषोत्तम बरवलिया का निधन हुआ था। मृतक के चाचा राजू बरवलिया भी व्यवसायी हैं। मृतक अमित चाईबासा में रह कर व्यवसाय करते थे।