Chaibasa blanket distribution : चाईबासा सदर प्रखंड के बड़ा गुइरा गांव के जरूरतमंदों में बंटे कंबल, विधायक दीपक बिरुआ ने सुनी गरीब ग्रामीणों की फरियाद

राशिफल

रामगोपाल जेना/चाईबासा : चाईबासा सदर प्रखंड अंतर्गत बड़ा गुइरा गांव में रविवार को जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया. चाईबासा विधायक दीपक बिरुआ के सौजन्य से आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम में बड़ा गुइरा गांव के जरूरतमंद लोगों को कंबल प्रदान किये गये. (नीचे भी पढ़ें)

चाईबासा विधायक दीपक बिरुआ की ओर से रविवार को सदर प्रखंड के बड़ा गुइरा गांव में जरूरतमंद  लोगों के बीच कंबल वितरित किये गये. झामुमो कार्यकर्ता चमकलाल सुंडी द्वारा जरूरतमंद लोगों की उपलब्ध कराई गयी सूची के अनुसार कंबल वितरित किये गये. इस अवसर पर विधायक दीपक बिरुआ ने कहा कि ठंड कम हुई है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में रात को अब भी ठंड का असर है. इस दौरान स्थानीय लोगों ने उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया था. उसी के आलोक में विधायक दीपक बिरुआ ने गरीब ग्रामीणों के लिए कंबल की व्यवस्था की.(नीचे भी पढ़ें)

कंबल वितरण कार्यक्रम में वार्ड सदस्य हीरामुनी पुर्ती, झामुमो नेता जॉन तुबिद, चमकलाल सुंडी, संजय लेयांगी, कमल सुंडी, सिदिउ सुंडी, तुरी पुर्ती, आयरा पुर्ती, भोलानाथ आदि मौजूद थे.

Must Read

Related Articles

Don`t copy text!