खबरChaibasa : कोल्हान प्रमंडलीय मुख्यालय चाईबासा में संपूर्ण लॉकडउन रहा असरदार, शहर...
spot_img

Chaibasa : कोल्हान प्रमंडलीय मुख्यालय चाईबासा में संपूर्ण लॉकडउन रहा असरदार, शहर के सारे व्यवसायिक प्रतिष्ठान रहे बंद, सड़कें रहीं वीरान

राशिफल

चाईबासा : झारखंड में राज्य सरकार द्वारा लागू वीकेंड लॉकडाउन का खासा असर कोल्हान प्रमंडलीय मुख्यालय चाईबासा मे देखा गया। रविवार को सुबह से ही चाईबासा की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठान भी बंद रहे। पैदल चलने वाले भी कम दिखे। संपूर्ण लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए शनिवार को जिला प्रशासन द्वारा सरकारी निर्देशों का उलंघन करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई से संबंधित पूर्व सूचना लाउडस्पीकर से दिए जाने के कारण रविवार को सुबह से ही लोग अपने अपने घरों में दुबके रहे। मानसून की बारिश ने भी संपूर्ण लॉकडाउन को सफल बनाने में जिला प्रशासन का सहयोग किया। सुबह से ही चौक चौराहों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी। चौक-चौराहों पर तैनात पुलिस बाइक, पैदल चलने वाले व चार पहिया वाहनों को रोक कर कड़ाई से पूछताछ के बाद ही शहर के अंदर प्रवेश करा रहे थे। पुलिस की तैनाती के कारण इक्का-दुक्का दो व चार पहिया वाहन ही सड़कों पर देखे गये। पुलिस की मोबाइल टीम भी सक्रिय रही। (नीचे भी पढ़ें)

रविवार को शहर के बीच गांधी मैदान एवं शहर से सटे चौराहों पर लगने वाला सब्जी गुदरी बाजार भी नहीं लगा। यहां तक कि मुख्य मार्गों के किनारे चलने वाले हड़िया गोदाम भी बंद रहे। कुल मिलाकर जिला प्रशासन व शहरवासियों के सहयोग से 36 घंटे का संपूर्ण लॉकडाउन जिला में सफल रहा।लॉक डाउन का अनुपालन कराने के लिए पुलिस की ओर से मुख्य सड़कों और चौक चौराहों पर बैरिकेडिंग लगाकर जांच की जा रही है। प्रशासनिक पदाधिकारी और पुलिस के पदाधिकारी स्वयं निगरानी कर रहे हैं। पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा, जगन्नाथपुर और चक्रधरपुर तीनों अनुमंडल में लॉकडाउन प्रभावी दिखा। चाईबासा के अनुमंडल पदाधिकारी शशिंद्र कुमार बड़ाईक ने कहा कि लॉकडाउन का अनुपालन कराने के लिए पर्याप्त संख्या में मजिस्ट्रेट और पुलिस बल को तैनात किया गया है। आम जनता का सहयोग मिल रहा है। जो लोग बिना वजह बाहर निकल रहे हैं उन्हें रोककर पूछताछ की जा रही है और चेतावनी दी जा रही है। लोगों से अपील की जा रही है कि लॉकडाउन का अनुपालन करें, ताकि कोरोना की चेन को तोड़ा जा सके।

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading