खबरChaibasa kolhan tribe film fest : चक्रधरपुर में प्रथम कोल्हान ट्राइब फिल्म...
spot_img

Chaibasa kolhan tribe film fest : चक्रधरपुर में प्रथम कोल्हान ट्राइब फिल्म फेस्ट आयोजित, ‘बुरू कुटी ते’ बेस्ट एलबम फिल्म, राजकुमार पुर्ती बेस्ट एक्टर, पुष्पा सवैयां रही बेस्ट एक्ट्रेस

राशिफल

रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर : चक्रधरपुर के इतिहास में पहली बार ट्राइबल फ़िल्म एकेडमी के बैनर तले कोल्हान ट्राइब फ़िल्म फेस्ट सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. बीती रात चक्रधरपुर के पोटका स्थित आदिवासी मित्र मंडल में आयोजित पहले कोल्हान ट्राइब फ़िल्म फेस्ट का मुख्य अतिथि, विधायक सुखराम उरांव एवं विशिष्ट अतिथि, जिला परिषद् सदस्य लक्ष्मी हांसदा एवं मीना जोंको ने फीता काट कर उद्घाटन किया. इस कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहे डांस दीवाने सीजन 2 के विनर विशाल सोनकर जिन्होंने यहां आदिवासी गाने पर डांस कर सबका दिल जीता. वहीं हो कलाकार पुर्ती स्टार, पुष्पा सवैयां, राजकुमार पुर्ती, फूलमती सिरका, संजना बारी, चौधरी मुंडा, अक्षय कुमार जैसे कलाकारों ने लाइव परफॉर्मेंस देकर चक्रधरपुर के लोगों का दिल जीत लिया. (नीचे भी पढ़ें)

इस कार्यक्रम में बेस्ट एल्बम फिल्म का अवार्ड ‘बुरू कुटी ते’ गाने को मिला. बेस्ट एक्टर राजकुमार पुर्ती एवं बेस्ट एक्ट्रेस पुष्पा सवैयां को मिला. लोक नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान चाईबासा के हरिगुट्टू, दूसरा स्थान झींकपानी टीम एवं तीसरा स्थान चाईबासा के नरसंडा की टीम रही. वहीं मॉडर्न डांस में प्रथम स्थान शांति ग्रुप जमशेदपुर, दूसरा स्थान अरहन ग्रुप चाईबासा एवं तीसरा स्थान ड्रीम डांस अकादमी, चक्रधरपुर रहे और फैशन शो में मिस्टर कोल्हान का ताज आरके हो केराई एवं मिस कोल्हान का अवार्ड रांची की शेफाली को मिला.(नीचे भी पढ़ें)

इस दौरान ट्राइबल फिल्म एकेडमी के अध्यक्ष मदन बोदरा, प्रोग्राम डायरेक्टर पंकज हेंब्रम, रवीन्द्र गिलुआ, डेविड सिंह बानरा, कालिया जामुदा, महेंद्र चांपिया, डॉ बबलू सुंडी, सत्यजीत हेंब्रम, सुनीता पुर्ती, हेमंत सामड, मंगल सामड, साधु हो, मनोज हेम्ब्रम आदि मौजूद थे.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading