खबरChaibasa martyr day :  टोकलो के टोयबो गांव में मना वीर शहीद...
spot_img

Chaibasa martyr day :  टोकलो के टोयबो गांव में मना वीर शहीद लखींद्र मुंडा का शहादत दिवस, टोकलो थाना प्रभारी, परिजनों व गांव के लोगों ने दी श्रद्धांजलि

राशिफल

रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर : चक्रधरपुर प्रखंड के टोकलो थाना अंतर्गत टोयबो गांव में जिला पुलिस के शहीद जवान लखींद्र मुंडा का दूसरा शहादत दिवस मनाया गया. लखींद्र मुंडा दो साल पहले नक्सलियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गये थे. (नीचे भी पढ़ें)

जिले के वीर शहीद जवान लखींद्र मुंडा की दूसरी पुण्यतिथि गुरुवार को उनके पैतृक गांव, चक्रधरपुर प्रखंड अंतर्गत टोकलो थाना क्षेत्र के टोयबो गांव में मनाई गई. इस मौके पर टोकलो थाना प्रभारी अभिनाथ कुमार के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. सर्व प्रथम वीर शहीद लखींद्र मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई.(नीचे भी पढ़ें)

इसके बाद परिवार के सदस्यों को सम्मानित किया गया. मौके पर शहीद की मां बासंती मुंडा, कमला मुंडा, जयंती मुंडा, बाल किशोर मुंडा, गर्मी मुंडा, मनमोहन मुंडा, गांव के मानकी बागुन सोय, टोकलो थाना के छोटा बाबू विल्सन गुड़िया समेत काफी संख्या में ग्रामीण व पुलिस के जवान मौजूद रहे.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading