चाईबासा : युवा कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष दीनबंधु बोयपाई ने शहर में चल रहे सब्जी बाजारों को साफ सुथरा रखने एवं सेनेटाइज करने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि कोरोनावायरस के खतरे को देखते हुए सोसल डिसटैंसन इस समय बहुत जरूरी है। शहर के बीचोबीच स्थित SPG mission school चाईबासा में चल रहे सब्जी बाजार को साफ सुथरा रखने की आवश्यकता है। साथ ही साथ उस जगह को सैनेटाइज करने की बहुत आवश्यकता है। प्रशासन स्कूल परिसर से लेकर पार्किंग स्थलों को सेनेटाइज करे। युवा कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष दीनबंधु बोयपाई ने इसकी जानकारी स्वास्थय मंत्री बन्ना गुप्ता से टि्वट कर दी है।तांबो चौक में सड़क किनारे जहां ग्रामीणों द्वारा सब्जी बाजार लगाई जा रही है वैसे जगहों पर भी सैनेटाइज करने की बहुत आवश्यकता है।
[metaslider id=15963 cssclass=””]