चक्रधरपुर : चक्रधरपुर प्रखण्ड प्रमुख व उप प्रमुख का चुनाव शांति पूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीसी संतोष कुमार सिन्हा ने पूरी प्रक्रिया सम्पन्न करायी। इस दौरान प्रखण्ड विकास पदाधिकारी संजय कुमार सिन्हा भी उपस्थित थे। सबसे पहले सभी पंचयात समिति सदस्यों को शपथ दिलाई गई। उसके बाद प्रखण्ड प्रमुख का चुनाव की प्रक्रिया हुई। प्रमुख पद के लिए दो प्रत्याशी ज्योति सिजुई व सरिता जामुदा ने नामांकन पर्चा भरा और वोटिंग हुई। इसमें ज्योति को 18 व सरिता को 7 वोट मिले, जबकि उप प्रमुख पद पर भी बिनय प्रधान को 20 व पद्मावती दोगों को 7 वोट मिला। इस तरह प्रखंड प्रमुख पद पर ज्योति सिजुई विजयी रहीं, जबकि उप प्रमुख पद पर बिनय प्रधान ने विजयश्री हासिल की।