रामगोपाल जेना / चक्रधरपुर : लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा के लिए चक्रधरपुर में नदी घाट की साफ-सफाई लगातार जारी है। इसे लेकर केंद्रीय कमेटी पूरी तरह से एक्टिव मोड़ में है। बुधवार को केंद्रीय कमेटी के संरक्षक विधायक सुखराम उरांव स्वयं नदी घाट पर पहुंचकर साफ-सफाई का जायजा ले रहे हैं। इसके साथ ही छठ पूजा में होने वाली प्रकाश सज्जा की व्यवस्था का केन्द्रीय कमेटी के सदस्यों के साथ विधायक ने मुआयना भी किया। पिछले वर्ष छठ पर्व में छठ घाट पर हुए प्रकाश सज्जा की प्रशंसा सभी ने की थी। (नीचे भी पढ़ें)
फूलों से की जाएगी छठ पर्व में सजावट, आकर्षण का केन्द्र रहेगा सेल्फी प्वाइंट
इस वर्ष प्रकाश सज्जा के साथ फूलों से भी घाट की सजावट की जाएगी। साथ ही युवाओं के लिए सीढ़ी घाट के साथ सभी घाटों पर सेल्फी प्वाइंट भी बनाया जाएगा, जो आकर्षण का केंद्र रहेगा। पिछले वर्ष विधायक सुखराम उरांव के द्वारा नदी छठ घाट को दुल्हन की तरह सजाया गया था, जिसे देखने के लिए लोग काफी दूर-दूर से आए थे। ठीक उसी तरह इस वर्ष भी छठ घाट को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा। इस वर्ष की सजावट पिछले वर्ष की तुलना बेहतर रहेगी। इसलिए केंद्रीय कमेटी के द्वारा बार-बार बैठक कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है। (नीचे भी पढ़ें)
छठ पर्व के लोक गीतों से गुंजितमान होगा पूरा शहर, पवन चौक पर भक्ति सांध्य का होगा आयोजन
छठ पर्व में कई चीजों का विशेष महत्व है। चाहे पर्व का प्रसाद हो या पूजा पद्धति मगर इस पर्व में लोक गीतों का भी विशेष महत्व है। इसे देखते हुए छठ पूजा केंद्रीय कमेटी ने भक्ति संध्या आयोजित करने का निर्णय किया है। भक्ति संध्या का आयोजन शहर जे मुख्य चौक पवन चौक में किया जाएगा। इस दौरान छठ पर्व के लोक गीतों से पूरा परिवेश भक्तिमय हो जाएगा। इस अवसर पर श्रीश्री छठ पूजा समिति के अध्यक्ष दिनेश जेना, सचिव संजय पासवान, कोषाध्यक्ष राजू कसेरा, शेष नारायण लाल, उपाध्यक्ष अनूप सिंह, राहुल पाण्डेय, अमित शर्मा, पंकज शर्मा, पप्पू सारंगी, बुलटन रवानी, वीरेंद्र राय, रवि मंडल, रॉकी मंडल बजरंग महानंद उपस्थित थे।