खबरचक्रधरपुर : धोनी फैंस क्लब ने पौधारोपण, पाठ्य सामग्री वितरण व रक्तदान...
spot_img

चक्रधरपुर : धोनी फैंस क्लब ने पौधारोपण, पाठ्य सामग्री वितरण व रक्तदान कर मनाया महेंद्र सिंह धोनी का 39वां जन्मदिन

राशिफल

चक्रधरपुर : धोनी फैंस क्लब ने मंगलवार को क्रकेटर महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर सुबह काली मंदिर, इतवारी बाजार के निकट पौध रोपण किया और पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लिया। इसके बाद पोटका में गरीब बच्चों की निःशुल्क शिक्षा और सर्वांगीण विकास को समर्पित संस्था ‘समर्थ’ द्वारा संचालित केंद्र में बच्चों के बीच कॉपी, पेन एवं खेल सामग्रियों का वितरण किया गया। फिर यह टोली चल पड़ी चाईबासा ब्लड बैंक और विपरीत परिस्थितियों के बीच भी 36 लोगों ने वहां रक्तदान कर मानवता की अभूतपूर्व मिसाल पेश की।धोनी के जन्मदिन पर आज का रक्तदान कार्यक्रम गलवान घाटी में देश की रक्षा में शहीद हुए हमारे वीर सैनिकों को समर्पित रहा। इस यज्ञ में आहुति देने वाले रक्तदाताओं के प्रति समाज हमेशा कृतज्ञ रहेगा।

इस सम्पूर्ण अनुष्ठान में बिनोद भगेरिया, उदय जायसवाल,कमलेश सिंह, मनीष श्रीवास्तव, पूजा बेहरा,दीनू तिर्की, कुश गुप्ता, सुभाष दास,निरूप प्रधान तथा धोनी फैंस ब्लड डोनर्स ग्रुप के सभी कर्मवीरों ने तन-मन-धन से सम्पूर्ण सहयोग किया एवं अपनी सेवाएं प्रदान की। हौसला बढ़ाने के लिए इस अवसर पर विधायक पुत्र श्री सन्नी उरांव तथा साहित्यकार व सामाजिक कार्यकर्ता रणविजय कुमार भी उपस्थित रहे। समाज के सभी वर्गों से मिले भरपूर साथ और सम्माननीय रक्तदाताओं की त्याग की बदौलत कार्यक्रम पूरी तरह से सफल रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता धोनी फैंस क्लब के सुप्रीमो श्री डिक्की राव ने की।

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading