चक्रधरपुर : चक्रधरपुर के नरहातू गांव में अलाव ताप रही एक वृद्धा महिला शुक्रवार की शाम जल गई है। महिला का नाम मेजो कनिया है। बता दें कि वह अलाव ताप रही थी। तभी उसकी साड़ी में आग लग गई। धीरे-धीरे आग सुलग कर वह धू-धू कर जलने लगी। लोगों ने देखा तो किसी तरह आग बुझाई। उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। इमरजेंसी में मेजो कनिया का इलाज करने के बाद उसे बर्न वार्ड में भर्ती किया गया है।