खबरchakradharpur-चक्रधरपुर में 14 अगस्त को निकलेगी पदयात्रा, झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय...
spot_img

chakradharpur-चक्रधरपुर में 14 अगस्त को निकलेगी पदयात्रा, झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय होगे शामिल

राशिफल

रामगोपाल जेना / चक्रधरपुर : सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा एवं पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के नेतृत्व में 14 अगस्त को चक्रधरपुर को आजादी गौरव यात्रा सह भारत जोड़ो अभियान के तहत पदयात्रा कार्यक्रम किया जाएगा. पदयात्रा चक्रधरपुर प्रखंड के समीप बिरसा मुंडा की प्रतिमा से शुरु होगी. जो पोटका तक चलेगी. कांग्रेस पार्टी के द्वारा पूरे देशभर में आजादी गौरव यात्रा सह भारत जोड़ो अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे 14 अगस्त को चक्रधरपुर नगर में पदयात्रा कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे के साथ प्रदेश कमेटी के पदाधिकारीगण भी उपस्थित रहेंगे. (नीचे भी पढ़ें)

14 अगस्त के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कांग्रेस के आयोजन समिति की बैठक वन विश्रामघर में हुई और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विचार विमर्श किया गया ताकि इस पदयात्रा में ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ता एवं आम जनता शामिल हो सके. बैठक में निवर्तमान अध्यक्ष अंबरराय चौधरी, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष विजय सामड, युवा कांग्रेस सोशल मीडिया स्टेट को-कॉरडिनेटर अनुप्रिया सोय, प्रखंड उपाध्यक्ष आर्यन हांसदा, युवा नगर अध्यक्ष अमन महतो, नगर उपाध्यक्ष रोशन मुखी, सतीश कोया, चुन्नु रहमान, बंटी, सूरज कांडेयांग, प्रदीप बाग, नूरी रहमान, भोलेनाथ बोदरा, सन्नी रॉबर्ट अंथोनी, बिट्टू मदेशिया, मुदेश महतो, जगरनाथ बोदरा, विकास कुमार आदि उपस्थित थे.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading