खबरChakradharpur : भारत भ्रमण के बाद झारखंड यात्रा के दौरान चक्रधरपुर पहुंचे...
spot_img

Chakradharpur : भारत भ्रमण के बाद झारखंड यात्रा के दौरान चक्रधरपुर पहुंचे विकास कुमार महतो, कहा-भारत भ्रमण का मूल उद्देश्य विभिन्न राज्यों में रह रहे झारखंड वासियों को खतियान आधारित स्थानीय एवं नियोजन नीति के आंदोलन से जोड़ना था

राशिफल

रामगोपाल जेना / चक्रधरपुर : भारत भ्रमण के बाद झारखंड दौरे पर निकले विकास कुमार महतो रविवार को चक्रधरपुर पहुंचे। चक्रधरपुर के भगत सिंह चौक में स्थानीय लोगों द्वारा इनका माला पहनाकर एवं नारेबाजी करके जोरदार स्वागत किया गया। यहां उन्होंने भगत सिंह चौक स्थित भगत सिंह की प्रतिमा, रेलवे मैदान स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर, आदिवासी मित्र मंडल एवं मानकी मुंडा सभागार के नजदीक स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। भगत सिंह चौक में मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत भ्रमण का मूल उद्देश्य झारखंड के ऐसे लोग जो देश में विभिन्न राज्यों में निवास कर रहे हैं उनको झारखंड में पिछले एक साल से चल रहे खतियान आधारित स्थानीय एवं नियोजन नीति के आंदोलन से अवगत करवाना एवं उनको इस आंदोलन से जोड़ना था। (नीचे भी पढ़ें)

साथ ही झारखंड की भाषा एवं संस्कृति का संरक्षण एवं संवर्धन करना था। अभी झारखंड दौरे पर है जिसका मकसद संपूर्ण झारखंड के लोगों को एक सूत्र में बांधना है ताकि आंदोलन को बल मिले। विकास कुमार महतो अब तक अपने साइकिल से 14060 किलोमीटर की यात्रा कर चुके हैं। आंदोलन का यह नया रूप लोगों के लिए काफी लुभावना है। विकास कुमार महतो भारत भ्रमण पर 28 अप्रैल को निकले थे तत्पश्चात झारखंड यात्रा पर 1 नवंबर को निकले हैं। स्वागत के दौरान मुख्य रूप से बसंत महतो, दिनेश महतो, अनूप महतो, रोमित महतो, अजय महतो, पुष्पा महतो, ममता महतो, शत्रुघ्न महतो, आकाश महतो एवं भारी संख्या में अन्य स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading