चाकुलिया : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार को वन प्रबंधन संरक्षण महासमिति की अध्यक्ष पद्मश्री जमुना टुडू ने समिति से जुड़ी महिलाओं के साथ अपने निवास स्थान पर पांच पौधा रोप कर जंगल संरक्षण करने का संदेश दिया. इस अवसर पर जमुना टुडू ने कहा कि जंगल संरक्षण होगा तभी मनुष्य जीवन सुरक्षित होगा. वन सुरक्षा समिति की महिलाओं द्वारा वर्षो से जंगल संरक्षण के प्रति पौधा रोपन कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है. समिति की सदस्य जंगल संरक्षण करने और पर्यावरण संतुलन बनाने के लिए पौधा रोपन करना जरूरी है. विश्व पर्यावरण दिवस पर सभी संकल्प ले की जंगल संरक्षण करने में सहयोग करे और सभी दो दो पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी निभायें.
जमुना टुडू ने कहा कि शुक्रवार को प्रखंड के हर गांव में समितियों द्वारा पौधा रोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा. इस अवसर पर बासंती हांसदा, सुमित्रा महतो, राधिका महतो, झानो हेम्ब्रम, शेफाली सबर, सोमबारी मुर्मू, निमाई मांडी, शंकर सोरेन, चंडी चरण मुंडा, शत्रुघ्न मुंडा, अंजलि हेम्ब्रम, सीता सिंह, सविता महतो, नाने हेम्ब्रम समेत अन्य उपस्थित थे.