खबरChakuliya व Bahragoda के झामुमो कार्यकर्ता हेमंत सोरेन से मिले
spot_img

Chakuliya व Bahragoda के झामुमो कार्यकर्ता हेमंत सोरेन से मिले

राशिफल

Chakuliya : चाकुलिया व बहरागोड़ा के झामुमो कार्यकर्ताओं ने पार्टी के नेता सह पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. श्री सोरेन से मिलने के लिए कार्यकर्ता यहां से विभिन्न वाहनों पर सवार होकर रवाना हुए. जानकारी के अनुसार कार्यकर्ताओं ने श्री सोरेन से मिलकर संगठन की मजबूती और चुनाव पर चर्चा की. बहरागोड़ा, चाकुलिया और गुड़ाबांदा प्रखण्ड की झामुमो प्रखण्ड कमेटी के पदाधिकारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन  के आवास पर बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए चर्चा की. हेमंत सोरेन ने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी में जुट जायें, पार्टी बहरागोड़ा विस क्षेत्र से अपने उम्मीदवार की जल्द घोषणा करेगी.
इस दौरान झामुमो के जिलाध्यक्ष रामदास सोरेन, बाघराय माण्डी, असित मिश्रा, गुरुचरण माण्डी, ललित माण्डी, आदित्य प्रधान, साहेबराम माण्डी, लालमहन मुर्मू, अर्जुन हेम्ब्रम, बेलबुती मुर्मू, शामपदो टुडू, मेघाराय हेम्ब्रम, साकिला हेम्ब्रम, विनोद बागाल, बुकाई सोरेन, रामाय मुर्मू समेत अन्य उपस्थित थे.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading