चाकुलिया में घर-घर रघुवर कार्यक्रम शुरू

राशिफल

चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत के पुरनापानी में भाजपा ने सोमवार से घर घर रघुवर कार्यक्रम शुरू किया। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी ने नगर पंचायत अध्यक्ष संध्या रानी सरदार को मुख्यमंत्री रघुवर दास का पत्र एवं राज्य सरकार की पांच वर्षों की उपलब्धियों वाला कागजात देकर इस अभियान का शुभारंभ किया। डाॅ गोस्वामी के साथ जिला परिषद सदस्य जगन्नाथ महतो, मंडल अध्यक्ष शतदल महतो, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष शंभू नाथ मल्लिक, मंडल महामंत्री तपन नायक तथा संजय दास, सुरेश सिंह , दिलीप महतो, सुधीर महतो, विजय महतो, स्वपन महतो, राजीव महापात्रा, चंचल मंडल, शिशिर राणा उपस्थित थे ।भाजपा के नेताओं ने घर-घर जाकर रघुवर सरकार की उपलब्धियों को बतायाः  डाॅ गोस्वामी ने लोगों को आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि विगत पांच वर्षो में राज्य की रघुवर सरकार ने चहुमुखी विकास किया है । झारखंड में उग्रवाद पर नियंत्रण हुआ है। किसानों को कॄषि कार्य हेतु  आर्थिक मदद मिल रही है।

Must Read

Related Articles

Don`t copy text!