खबरDeoghar : होल्डिंग टैक्स संग्रहण में झारखंड में देवघर नगर निगम तीसरे...
spot_img

Deoghar : होल्डिंग टैक्स संग्रहण में झारखंड में देवघर नगर निगम तीसरे स्थान पर

राशिफल

देवघर : देवघर के नगर आयुक्त सह प्रशासक शैलेन्द्र कुमार लाल ने बताया होल्डिंग टैक्स संग्रहण के लिए 30 जून को छूट के संदर्भ में अंतिम तिथि थी। अंतिम तिथि होने के कारण रिकॉर्ड वसूली की गई है एवं लोगों के द्वारा होल्डिंग टैक्स जमा किया गया है । नगर आयुक्त ने बताया 30 जून तक विभिन्न कैटेगरी में 15 प्रतिशत ऑनलाइन में छूट दी गई थी और,12.5 प्रतिशत, 7.5 प्रतिशत, 5 प्रतिशत ऑफलाइन में छूट दी गई थी। (नीचे भी पढ़े)

पूरे झारखंड में रांची नगर निगम प्रथम स्थान पर है एवं दूसरे स्थान पर धनबाद नगर निगम, तथा तीसरे स्थान पर देवघर नगर निगम के द्वारा रिकॉर्ड 55 लाख होल्डिंग टैक्स की वसूली की गई है होल्डिंग टैक्स संग्रहण का कार्य श्री पब्लिकेशन संस्था के द्वारा नगर निगम के लिए किया जाता है ।इस कार्य में नगर आयुक्त शैलेन्द्र कुमार लाल, नगर मिशन प्रबंधक हिमांशु शेखर खिलेश्वर शर्मा, अभिषेक जोशी, (पीमयू टीम SUDA) का उत्कृष्ट योगदान रहा एवं श्री पब्लिकेशन के कर्मी विपिन कुमार पांडे, विकास रंजन के साथ साथ श्री पब्लिकेशन के समस्त कर्मियों का योगदान महत्वपूर्ण रहा। नगर आयुक्त शैलेन्द्र कुमार लाल ने कहा की इस उत्कृष्ट कार्य के लिए समस्त निगम टीम, श्री पब्लिकेशन, पीमयू टीम एवं देवघर नगर निगम के समस्त नागरिको धन्यवाद के पात्र हैं।

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading