खबरDeoghar : देवघर में पूर्व एसडीओ को दी गयी विदाई, नये पुलिस...
spot_img

Deoghar : देवघर में पूर्व एसडीओ को दी गयी विदाई, नये पुलिस कप्तान व एसडीओ का स्वागत

राशिफल

देवघर : देवघर स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में गुरुवार को समारोह का आयोजन कर जिला खेल प्राधिकरण और विभिन्न खेल संघ के द्वारा पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी दिनेश यादव का विदाई समारोह एवं नव पदस्थापित पुलिस कप्तान सुभाष जाट व नव पदस्थापित अनुमंडल पदाधिकारी अभिजीत सिन्हा का स्वागत किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी जिला खेल प्राधिकरण के उपाध्यक्ष होते हैं। विदाई समारोह में पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी दिनेश यादव को जिला खेल प्राधिकरण के पदाधिकारियों द्वारा पुष्प गुच्छ, शॉल और स्मृति चिह्न भेंट कर विदाई दी गयी। वहीं नव पदस्थापित अनुमंडल पदाधिकारी अभिजीत सिन्हा और पुलिस कप्तान सुभाष जाट का स्वागत पुष्प गुच्छ और शॉल भेंट कर किया गया। (नीचे भी पढ़ें)

नव पदस्थापित अनुमंडल पदाधिकारी ने हरसंभव सहायता देने की बात कही, जबकि पुलिस कप्तान ने बॉलिंग मशीन जो कि यहां मौजूद है उसके लिए महिलाओं को क्रिकेट में आगे आने के लिए पिच बनवाने का अनुरोध अनुमंडल पदाधिकारी से किया। पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी ने कोरोना काल में डीएसए के सदस्यों के सहयोग की सराहना की। कुमैंठा स्टेडियम और केकेएन स्टेडियम को खेल से ज्यादा अन्य आयोजन के होने से बदहाल होने पर दु:ख व्यक्त किया। समारोह में जिला खेल प्राधिकरण के महासचिव युधिष्ठिर प्रसाद राय, उपाध्यक्ष जवाहर सिंह, विनोद नेवर, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र देव, बीरेंद्र सिंह, आलोक कुमार, कृष्ण कुमार वर्णवाल, राकेश पांडेय, शिबू सिंह, साइक्लिंग संघ के सचिव ज्ञान साही, वॉलीबॉल संघ के सचिव नवीन शर्मा समेत कबड्डी, वॉलीबॉल, ताइकांडो और बैडमिंटन के खिलाड़ी उपस्थित थे।

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!