खबरDeoghar : देवघर में कांवरियों की सुविधा के लिए सेवारथ का उद्घाटन...
spot_img

Deoghar : देवघर में कांवरियों की सुविधा के लिए सेवारथ का उद्घाटन 12 जुलाई को, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा होंगे उद्घाटनकर्ता

राशिफल

देवघर : अर्जुन मुंडा सेवारथ, देवघर के कार्यकर्ताओं ने देश की राजधानी नई दिल्ली में सेवारथ के संरक्षक सह भारत सरकार के जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा से मंगलवार को मुलाकात की. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने श्री मुंडा से सेवारथ की शुरुआत के लिए आग्रह किया. इस पर अर्जुन मुंडा ने स्वीकृति प्रदान करते हुए आगामी 12 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के उपरांत देवघर में ही उद्घाटन करने की बात कही. इस सेवारथ में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कांवरियों की सेवा के लिए ठंडा पानी, नींबू पानी, ग्लूकॉन-डी पानी, शर्बत, चाय, फल जैसे कांवरियों के जरूरत के सामानों का वितरण किया जाएगा. यह सेवारथ पूरे श्रावण मास अपनी सेवा कांवरियों के बीच लगातार देता रहेगा.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading