खबरDeoghar : केएन झा के नीति आयोग का सदस्य बनने से देश...
spot_img

Deoghar : केएन झा के नीति आयोग का सदस्य बनने से देश में हिन्दी के विस्तार और देवघर के धार्मिक महत्व के विकस की राह खुलेगी : संप चैम्बर

राशिफल

देवघर : कृष्णा नन्द झा को नीति आयोग, भारत सरकार ke सदस्य नामित किए जाने पर संताल परगना चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, देवघर ने उनका सम्मान किया है। आज संप चैम्बर का एक प्रतिनिधिमंडल कृष्णा बाबू से हिन्दी विद्यापीठ में मिलकर उन्हें बुके और आकर्षक मोमेंटो देकर स्वागत किया। चैम्बर ने कहा कि भारत सरकार के नीति आयोग में आपके मनोनयन से चैम्बर अत्यंत हर्षित है। यह देवघर के लिए गौरवपूर्ण क्षण है। भारत के प्रमुख नीति निर्धारण के लिए जिम्मेदार नीति आयोग में आपके रहने से आपके सुलभ व्यक्तित्व, आपके लंबे अनुभव और विकास के दूरगामी सोच के कारण देश को लाभ मिलना लाजिमी है। आपके हिन्दी भाषा के विकास में महती योगदानों से देश में हिन्दी के विस्तार और राष्ट्रीय स्वरूप में प्रगति निश्चित है। चैम्बर अध्यक्ष आलोक मल्लिक ने आशा व्यक्त किया कि न सिर्फ हिन्दी भाषा के विस्तार बल्कि अन्य विकास कार्य के नीति निर्धारण में भी आपके प्रयास उल्लेखनीय होंगे। देवघर के लिए लंबित और नए योजनाओं की आकांक्षा पूरी होगी। धार्मिक पर्यटन के दृष्टिकोण से देवघर में चतुर्दिक विकास की योजनाएं आएगी। दूसरी तरफ औद्योगिक विस्तार और रोजगार के क्षेत्र में भी देवघर सहित पूरे संताल परगना को नीति आयोग में आपके होने का लाभ मिलेगा। (नीचे भी पढ़ें)

पूर्व अध्यक्ष बिनोद सुल्तानियां ने कहा कि देवघर में प्रस्तावित 4000 मेगावाट के अल्ट्रा मेगा पावर प्रोजेक्ट, नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरीडोर का निर्माण, टेक्टाइल पार्क की स्थापना, देवघर को एडुकेशनल हब बनाने के कार्यों में आपके प्रयास से अपेक्षित प्रगति होंगे। चैम्बर के महासचिव प्रमोद छावछरिया ने कहा कि हमें पूरी उम्मीद है कि आप जैसे सक्षम व्यक्ति का नीति आयोग में होने मात्र से न सिर्फ अपने क्षेत्र, प्रदेश बल्कि पूरे देश के लिए योजनाएं तैयार करने में आपकी महती भूमिका होगी। संप चैम्बर के पूर्व अध्यक्ष बिनोद सुल्तानियां के नेतृत्व में चैम्बर प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष आलोक मल्लिक, महासचिव प्रमोद छावछरिया, उपाध्यक्ष उमेश राजपाल, कोषाध्यक्ष दीपक सराइयाँ, कार्यकारिणी सदस्य संजीव झा एवं सदस्य अजय कुमार और बीरेन्द्र सिंह शामिल थे।

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading