Deoghar : फाइलेरिया नियंत्रण इकाई देवघर के क्षेत्रीय कार्यकर्ता कृष्णा राम हुए सेवानिवृत्ति, दी गयी विदाई

राशिफल

देवघर : फाइलेरिया नियंत्रण इकाई, देवघर के क्षेत्रीय कार्यकर्ता कृष्णा राम की सेवानिवृत्ति उपरांत शनिवार को उन्हें विदाई दी गई। इस दौरान सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में विदाई समारोह का आयोजन कर विदाई दिया गया। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ सीके शाही ने सेवानिवृत्त क्षेत्रीय कार्यकर्ता कृष्णा राम को फूल माला पहनाते हुए अंग वस्त्र आदि उपहार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कृष्णा राम के कार्यकाल के दौरान किये गए कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि 7 दिसंबर 1988 को इन्होंनें विभाग में योगदान दिया था, इसके बाद देवघर में इन्होंने 0 जनवरी 2008 को योगदान किया था। इसके बाद से ही उन्होंने अपने कार्य को लेकर काफी सजग रहते है, समय से पहले अपने कार्य में आते थे तथा अपने कार्य क्षेत्र में काफी योगदान किया है। शहर में लार्वानाशी छिड़काव का कार्य हो या अन्य विभागीय कार्य सब में निष्ठावान रहकर कार्य संपादित किया। कोरोना काल में भी इन्होंने सेनेटाइजर छिड़काव का कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इससे अन्य सभी कर्मचारियों की सीख लेने की जरूरत है। किसी काम को ये छोटा नहीं समझते थे। (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम के दौरान अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जुगल किशोर चौधरी ने इनके सेवानिवृत्ति उपरांत स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन बिताने की शुभकामनाएं देते हुए पुष्पमाला पहनाकर सम्मानपूर्वक विदाई किया तथा सेवानिवृत्ति उपरांत सभी तरह के सरकारी लाभ का भुगतान हेतु संबंधित विभाग के लिपिक को त्वरित आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया। मौके पर जिला भीबीडी सलाहकार – डॉ गणेश कुमार ने फूलमाला पहनाकर उपहार भेंट करने के साथ इनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इन जैसे कर्मठ कर्मी की कमी विभाग को सदा रहेगा। जो भी कार्य इनको दिया जाता था वो पूरी कृतज्ञता और निष्ठा के साथ ससमय संपन्न कर देते थे। इनके सेवानिवृत्ति बाद जीवन को सुख शांति और स्वस्थ पूर्ण रह कर बिताने हेतु शुभकामनाएं दिया। इस अवसर पर अन्य पदाधिकारी व कर्मियों ने सम्मानित करते हुए उन्हें उपहार भेंट किये। इस अवसर पर लिपिक परिमल दास, विजय कुमार सिंह, कांग्रेस मंडल, राकेश कुमार, डेगन यादव, राजकिशोर दास, चनेसर रविदास समेत अन्य उपस्थित थे।

spot_img

Must Read

Related Articles

Don`t copy text!