खबरDeoghar-जमशेदपुर में आयोजित स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में देवघर का शानदार प्रदर्शन, खिलाड़ियों...
spot_img

Deoghar-जमशेदपुर में आयोजित स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में देवघर का शानदार प्रदर्शन, खिलाड़ियों ने झटके तीन स्वर्ण समेत 12 पदक

राशिफल


देवघर: झारखंड एथलेटिक्स संघ द्वारा 3 जून से 5 जून तक टाटा, जमशेदपुर में आयोजित 16 वी झारखंड राज्य जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप एवं 11वीं झारखंड राज्य सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशीप 2022 में अंतिम दिन के खेल में देवघर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुवे 3 स्वर्ण पदक, एक रजत पदक एवं दो कांस्य पदक हासिल किया है.देवघर को पूरे प्रतियोगिता कुल 12 पदक मिला जिसमे 6 स्वर्ण, 2 रजत व 2 कांस्य पदक शामिल है.माही तुरी ने 200मीटर में स्वर्ण,साक्षी उपाध्याय ने शॉटपुट स्वर्ण,सकलेन खान ने लंबीकुद में रजत,आकाश कुमार में लंबीकुद कांस्य,ओम सिंह ने डिस्कस में कांस्य, रामानन्द सिंह ने डिसकस स्वर्ण पदक झटके.सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को जिला एथलेटिक्स संघ द्वारा सम्मानित किया जाएगा.सभी पदक विजेता खिलाड़ियों एवं एथलेटिक्स प्रशिक्षक दीपक कुमार को देवघर जिला खेल पदाधिकारी राजेश चौधरी एवं जिला एथलेटिक्स संघ अध्यक्ष आशीष झा, सचिव मनोज मिश्रा, उपाध्यक्ष पंकज भालोटिया, सुरेश साह, प्रभाकर शेण्डिल्य, अमित सोनी, आशीष दुबे, राजेन्द्र, नीरज झा एवं संघ के सभी पदाधिकारी , सदस्य एवं खेल प्रेमी ने बधाई दी.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading