खबरकाग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार जमशेदपुर पहुंचे डॉ रामेश्वर...
spot_img

काग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार जमशेदपुर पहुंचे डॉ रामेश्वर उरांव

राशिफल

झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार डॉ रामेश्वर उरांव आज जमशेदपुर पहुंचे. जहां कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ डॉक्टर उरांव का स्वागत किया. हालांकि इस दौरान डॉक्टर उरांव के स्वागत में गुटबाजी साफ देखी गई. जहां गुटों में बंटकर कांग्रेसियों ने डॉक्टर उरांव का स्वागत किया. इधर शहर पहुंचने पर डॉक्टर उरांव ने मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब देते हुए झारखंड सरकार पर जमकर निशाना साधा. मोटर व्हीकल एक्ट कानून 2019  को सरकारी लूट बताया और कहा इससे भ्रष्टाचार  को बढ़ावा मिलेगा. हालांकि उन्होंने  भी सरकार द्वारा फैसला वापस लिए जाने का स्वागत किया है. उन्होंने एनएच 33 के दुर्दशा पर सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि झारखंड की जनता आगामी विधानसभा चुनाव में इसका हिसाब लेगी. वहीं विधानसभा चुनाव गठबंधन के तहत ही लड़ने की बात डॉक्टर उरांव ने कही. वैसे गठबंधन का नेता कौन होगा इस सवाल पर डॉ उरांव ने नपे तुले अंदाज में जवाब देते हुए कहा समय आने दीजिए इस पर भी आपको सूचित किया जाएग.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading