खबरटाटा पावर से निकलने वाले वाहनों से गिरने वाले फ्लाई एस पर...
spot_img

टाटा पावर से निकलने वाले वाहनों से गिरने वाले फ्लाई एस पर रोक की मांग को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन, किया प्रदर्शन

राशिफल

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव चंदन पांडे के नेतृत्व में सोमवार को टाटा पावर कंपनी प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन सौंपने से पहले कंपनी के खिलाफ गेट पर प्रदर्शन किया गया। ज्ञापन में बताया गया कि टाटा पावर कंपनी से निकलने वाले फ्लाई ऐश भरे वाहनों के द्वारा शहर के कई सड़कों पर जहां-तहां फ्लाई एस गिरता रहता है। इससे सड़क गंदी हो जाती है। वातावरण प्रदूषित हो जाता है। कई बार देखा गया है सड़क पर चल रहे हैं वाहन स्किट कर दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं। अत : इस पर अविलंब रोक लगाते हुए डब्बा बंद वाहनों से इसकी आपूर्ति की जाये। इसके अलावा कंपनी द्वारा चिमनी के माध्यम से आकाश में फ्लाई एस छोड़ा जाता है। साथ ही गोविंदपुर एवं गदड़ा नाला के माध्यम से भी पर्याप्त मात्रा में फ्लाई ऐश बहाया जाता है। इससे न केवल जल प्रदूषित होता है अपितु भूमिगत जल भी प्रदूषित हो रहा है। आए दिन पशु नाला का पानी पीकर मरते रहते हैं। मांग की गई की चिमनी तथा नाला से बहने वाले फ्लाई एस पर अविलंब रोक लगाई जाए। उपरोक्त मांगे जनहित व मानवता को ध्यान में रखकर की जा रही है। मांगे पूरी नहीं होने पर जन आंदोलन के लिए हम सभी बाध्य होंगे, किसकी सारी जिम्मेवारी कंपनी प्रबंधन की होगी। प्रतिनिधिमंडल में राजू कुमार, अभिषेक कुमार, अमन कुमार, मोहित झा, दीपू कुमार, मनीष सागर, हिमांशु कुमार, राजा झा, ऋतिक झा, सोनू चौरसिया, राकेश प्रसाद, रोशन कुमार, सनी कुमार, विवेक कुमार सिंह, ओमप्रकाश, बंटी, अंशु, आदित्य, राज वर्मा, विवेक कुमार, सुरेश कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading