खबरराशन पैकेट के साथ एनर्जी बूस्टर रेडी टू यूज सप्लीमेंट फूट का...
spot_img

राशन पैकेट के साथ एनर्जी बूस्टर रेडी टू यूज सप्लीमेंट फूट का भी वितरण करेगा रेड क्रॉस, जमशेदपुर ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर कल से

राशिफल

जमशेदपुर : जमशेदपुर के पूर्व सांसद डॉ अजय कुमार, कॉम्पैक्ट इंडिया प्रालि के बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर नमन जैन के द्वारा भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के डायरेक्टर डिसैमिनेशन एनके सिंह (भाप्रसे) के अनुरोध पर 10 टन एनर्जी बूस्टर रेडी टू यूज सप्लीमेंट फूड गुरुग्राम हरियाणा से रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम को भेजा जा रहा है, जो 9 मई से रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा प्रदान किये जाने वाले हर राशन के पैकेट में दिया जायेगा। इसकी शुरुआत जमशेदपुर में डॉ अजय कुमार एवं नमन जैन के प्रतिनिधि डॉ अनूपम सिन्हा द्वारा रेड क्रॉस भवन में की जायेगी। उक्त जानकारी देते हुए रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने बताया कि इस रेडी टू यूज सप्लीमेंट फूड के रूप में शरीर के लिए आवश्यक विटामिन एवं मिनरल्स से जुड़ा यह उत्पाद वर्तमान समय में फूड डायट के रूप में जरुरतमंदों के लिए कम्पलीट फूड होगा। यह उत्पाद खासकर बच्चे, बुजूर्ग एवं गर्भवती महिलाओं के इम्यून सिस्सम को मजबूती प्रदान करेगा। उन्होने राष्ट्रीय रेड क्रॉस के प्रचार-प्रसार निदेशक, भारतीय प्रशासनिक सेवा के एनके सिंह एवं डॉ अजय कुमार तथा नमन जैन को इसके लिए धन्यवाद दिया है।

जमशेदपुर ब्लड बैंक रेड क्रॉस दिवस व रक्तदान कल से
भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा कल बहुत ही सादगी से रेड क्रॉस दिवस का आयोजन जमशेदपुर ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर के साथ किया जायेगा। कोविड-19 को लेकर प्रशासनिक दिशा निर्देश के आलोक में सोशिल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए हर रक्तदाता अपना रक्तदान कर रक्त की कमी से जूझ रहे जरुतमंदों को नया जीवन प्रदान करेंगे। रेड क्रॉस सोसाइटी, पूवी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने अपेक्षा व्यक्त की है कि सभी के सहयोग से यह रक्तदान शिविर सफल होगा।

85 परिवारों को दिया गया राशन पैकेट
भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा किये जा रहे राशन वितरण अभियान के 44वें दिन रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा 85 परिवारों को साप्ताहिक राशन पैकेट प्रदान किया गया, जिसकी सूची जिला नियंत्रण कक्ष द्वारा जारी की गयी थी। रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है। रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने बताया कि 17 मई तक पीड़ित मानवता की सेवा में यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading