February vrat tyohar list – फरवरी महीने में खास है ये त्योहार और व्रत, महाशिवरात्रि, फाल्गुन अमावस्या सहित फरवरी में होंगे ये त्योहार, देखें पूरी सूची

राशिफल

शार्प भारत डेस्क : फरवरी महीना शुरू हो चुका है। हिंदू धर्म में भी इस महीने में कई व्रत, त्योहार मनाए जायेंगे। इस महीने महाशिवरात्रि, शबरी जयंती, फुलेरा दूज जैसे प्रमुख व्रत, त्योहार पड़ रहे हैं। इसी महीने से हिंदू पाचांग का फाल्गुन मास भी शुरू हो रहा है। लोगों को जिज्ञासा रहती है कि इस महीने में कौन कौन से व्रत पड़ रहें हैं।
5 फरवरी माघ पूर्णिमा व्रत, गुरु रविदास जयंती, ललिता जयंती : हिंदू धर्म में माघ पूर्णिमा का बहुत महत्व होता है। इस दिन गंगा स्नान करने का भी विधान है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान करने से व्यक्ति रोग मुक्त हो जाता है। इसी दिन गुरु रविदास जयंती के साथ ललिता जयंती भी मनाई जाएगी।
6 फरवरी – फाल्गुन मास की शुरुआत ; हिन्दू कैलेंडर के अनुसार फाल्गुन मास हिन्दू वर्ष का अंतिम महीना होता है। इस महीने की पूर्णिमा को फाल्गुनी नक्षत्र होता है। जिस कारण इस महीने को फाल्गुन कहते है। (नीचे भी पढ़ें)

9 फरवरी – द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी : फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी मनाई जाती है। इस दिन गणेश भगवान के स्वरूप की पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान गणेश की पूजा करने और व्रत रखने से व्यक्ति के सभी दुख दूर हो जाते हैं।
12 फरवरी – यशोदा जयंती : हिंदू कैलेंडर के अनुसार फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को यशोदा जयंती मनाई जाती है। हिंदू धर्म के अनुसार इस दिन भगवान श्रीकृष्ण का पालन पोषण करने वाली मां यशोदा का जन्म हुआ था।
13 फरवरी – शबरी जयंती, कालाष्टमी, कुंभ संक्रांति : सूर्य हर महीने अपनी राशि परिवर्तन करते हैं, फरवरी महीने में सूर्य देव मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। इसलिए इस दिन को कुंभ संक्रांति मनाया जाता है। फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को शबरी जयंती मनाई जाती है। इस दिन श्रीराम के भक्त शबरी की स्मृति यात्रा निकालते हैं। इस दिन शबरी की भक्ति को पूरा करने के लिए भगवान राम ने उनके जूठे बेर खाए थे। (नीचे भी पढ़ें)

14 फरवरी – जानकी जयंती : हिंदू कैलेंडर के अनुसार फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जानकी जयंती मनाई जाती है। इस दिन माता सीता का जन्म हुआ था।
16 फरवरी – विजया एकादशी : फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को विजया एकादशी मनाई जाती है। इस दिन व्रत रखने से व्यक्ति को सभी दुखों से छुटकारा मिल जाता है।
18 फरवरी – महाशिवरात्रि, प्रदोष व्रत, शनि त्रयोदशी : महाशिवरात्रि का त्योहार शिव और महाशक्ति के मिलन का प्रतिक है। इस दिन मां पार्वती और भगवान शिव का विवाह हुआ था। (नीचे भी पढ़ें)

20 फरवरी – फाल्गुन अमावस्या, सोमवती अमावस्या : जिस दिन अमावस्या तिथि सोमवार के दिन पड़ती है, उसे सोमवती अमावस्या हा जाता है। इस दिन महिलाएं पीपल के पेड़ की पूजा करती हैं, और अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं।
21 फरवरी – फुलेरा दूजहिंदू धर्म में फूलेरा दूज पर : श्रीकृष्ण और राधा रानी फूलों की होली खेलते हैं। इसी दिन से होली की तैयारियां शुरू हो जाती है। इस दिन कोई भी शुभ कार्य किया जा सकता है। फुलेरा दूज के दिन राधा रानी और भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की जाती है।
23 फरवरी – विनायक चतुर्थी : विनायक चतुर्थी शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाता है। यह दिन भगवान गणेश को समर्पित है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा अर्चना करने का विशेष महत्व है।
25 फरवरी – स्कंद षष्ठी : दक्षिण भारत में स्कंद षष्ठी व्रत का बहुत महत्व है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन विधिवत तरीके से भगवान कार्तिकेय की पूजा करने का विधान है। इस दिन व्रत रखने से व्यक्ति के सभी दुख दूर हो जाते हैं। (नीचे भी पढ़ें)

27 फरवरी - होलाष्टक, मासिक दुर्गाष्टमी, रोहिणी व्रत : होलाष्टक होली से आठ दिन पहले से शुरू हो जाता है। इस दौरान कोई भी शुभ काम नहीं किया जाता है।

अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें।
राजेश पाठक
+919508341776 , +919431339858

Must Read

Related Articles

Don`t copy text!