खबरgamhariya Gayatri Mahayagya - गम्हरिया में तीन दिवसीय गायत्री महायज्ञ शुरू, 1100...
spot_img

gamhariya Gayatri Mahayagya – गम्हरिया में तीन दिवसीय गायत्री महायज्ञ शुरू, 1100 महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा

राशिफल

गम्हरिया: अखिल विश्व गायत्री परिवार (ट्रस्ट) की ओर से गम्हरिया गायत्री नगर दुर्गा पूजा मैदान में तीन दिवसीय 24 कुंडीय नव चेतना जागरण गायत्री महायज्ञ शुरू हुआ. पहले दिन शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई. 1100 महिलाओं ने कलश धारण कर घोड़ा बाबा मंदिर तालाब से जल लेकर यज्ञ स्थल पर स्थापित किया. देव पूजन के साथ हवन यज्ञ तथा शाम को प्रवचन किया जाएगा.(नीचे भी पढ़े)

रविवार सुबह प्रज्ञा योग व गायत्री महायज्ञ एवं विभिन्न संस्कार नि:शुल्क कराए जाएंगे. शाम को दीप महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा. इसे सफल बनाने में कार्यकर्ता भाई- बहन समेत महिला मंडल, ट्रस्टी दिवाकर गोप, ट्रस्टी दिनेश सिंह, अमर सिंह, राज नारायण, सूरज शर्मा, आनंद शरण, वैधनाथ महतो, जिला उप समन्वयक श्याम नारायण शर्मा जुट गए हैं.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!