भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय घाटशिला में पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली जी की श्रद्धांजलि सभा

राशिफल

घाटशिला भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय घाटशिला में पूर्व वित्त मंत्री सह भाजपा नेता अरुण जेटली की निधन पर कार्यालय में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई एवं उनकी आत्मा की शांति के लिए मौन 2 रखा गया। पार्टी कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में संजय तिवारी ने कहा अरुण जेटली पूर्व वित्त मंत्री के साथ साथ, प्रसिद्ध वकील, प्रखर वक्ता एवं कुशल संगठनकर्ता थे। देश को नया भारत बनाने में अरुण जेटली की मुख्य भूमिका रही है। उनके कुशल नेतृत्व को हमेशा देश याद करते रहेगा एवं भाजपा को उनकी कमी हमेशा खलती रहेगी। श्रद्धांजलि सभा में ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष सत्यनारायण पुष्टि महामंत्री सुजन मन्ना, युवा मोर्चा के जिला मंत्री तुषार दत्ता, कार्यालय प्रभारी सुबोध सिंह,कैलाश अग्रवाल, प्रदीप विषय एवं कई कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजली अर्पित किया

Must Read

Related Articles

Don`t copy text!