खबरgoilkera- गोइलकेरा के गांवों में मनाया गया वृक्ष रक्षाबंधन, पर्यावरण संरक्षण का...
spot_img

goilkera- गोइलकेरा के गांवों में मनाया गया वृक्ष रक्षाबंधन, पर्यावरण संरक्षण का लिया गया संकल्प

राशिफल

रामगोपाल जेना
चक्रधरपुर:
गोइलकेरा में वृहस्पतिवार रक्षाबंधन पर ग्रामीणों ने जंगलों को बचाने की मुहिम के तहत वृक्ष रक्षाबंधन पर्व मनाया. प्रखंड के आठ गांवों में पेड़-पौधों को रक्षासूत्र बांधकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया. कोल्हान वन प्रमंडल की ओर से रक्षाबंधन पर जंगलों में कार्यक्रम आयोजित कर खूबसूरत अंदाज़ में इस त्योहार को मनाया गया। जहां भाइयों की कलाइयों की जगह पेड़ की शाखाएं थीं तो रंग बिरंगी राखियों की जगह पुष्प और स्नहे के धागे थे.(नीचे भी पढे)

आदिवासी रीति रिवाज के साथ दिउरी ने पूजा अर्चना की.गांव के सैकड़ों लोगों ने जंगलों को बचाने की शपथ ली और महिलाओं ने पेड़ों को राखी बांधी.कोल्हान वन प्रक्षेत्र के सरबिल, बुरुहुंडरू, लाजोरा, कटकरा, रूमकुट, केंटरा और बड़ैला गांवों में आसपास के जंगलों व पर्यावरण को संरक्षित करने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया. वनकर्मी रोहित महतो ने बताया कि वनों की सुरक्षा और जैव विविधता को बढ़ावा देने के लिए वृक्ष रक्षाबंधन पर्व मनाया जा रहा है. इस कड़ी में कोल्हान वन प्रमंडल के कोल्हान, संतरा और सायतबा रेंज के करीब 30 गांवों में कार्यक्रम आयोजित किया गया.प्रकृति के उपासकों ने प्राण वायु देने वाले पेड़ पौधों पर स्नेह बरसाई और समाज को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading