खबरगुड़ाबांदा भाजपा का मंडल सम्मेलन संपन्न
spot_img

गुड़ाबांदा भाजपा का मंडल सम्मेलन संपन्न

राशिफल

गुड़ाबांदा : गुड़ाबांदा के अन्तर्गत घाटशिला विधानसभा और बहरागोड़ा विधानसभा की आठ पंचायतों के भाजपा मंडल सम्मेलन बुधवार को सिंहपुरा में मंडल अध्यक्ष गौर चन्द्र पात्र की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में मंडल स्तरीय प्रवासी नेता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज कुमार सिंह ने धारा 370 एवं आर्टिकल 35 ए पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी। आगामी विधानसभा चुनाव में बूथ जीतने के लिए विशेष जानकारी दी। सम्मेलन तीन चरणों मे सम्पन्न हुआ। जिलाध्यक्ष  चंडी चरण साव ने भी बूथ जीतने का मंत्र दिया। बैठक में अनुसूचित जनजाति के प्रदेश उपाध्यक्ष लखन मांडी, 20 सूत्री प्रखण्ड अध्यक्ष भूषण चन्द्र महतो, राम चन्द्र हेम्ब्रम,चांदराई हांसदा,लक्ष्मी कांत मंडल,बब्रुबाहन घोष,पुलक कुमार गांतात,स्वपन कुमार पातर, स्वपन कुमार घोष,सिधेश्वर कालिंदी,देवासिष करण, सतीश पंडा, मिश्र धीवर सहित मंडल कमेटी,मोर्चा कमेटी, बूथ अध्यक्ष एवं प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading