खबरjamshedpur sikh samaj: जमशेदपुर में सिख परिवार ने सामाजिक कार्यों के लिए...
spot_img

jamshedpur sikh samaj: जमशेदपुर में सिख परिवार ने सामाजिक कार्यों के लिए दे दी दसवंद की गुल्लक,परिवार ने प्रभावित भी किया और प्रेरित भी: भगवान सिंह

राशिफल

जमशेदपुर: सीजीपीसी के नवनियुक्त प्रधान भगवान सिंह का सम्मान यूं तो हर जगह हो रहा है परंतु रविवार को उलिडीह निवासी एक आम सिख परिवार से सम्मान पाकर वे अत्यंत प्रभावित भी हुए और प्रेरित भी हुए.सतनाम सिंह सत्ते जो मानगो के उलिडीह निवासी ने सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी सह गुरुद्वारा सिंह सभा मानगो के प्रधान भगवान सिंह को पूरे आदर भाव से अपने घर आमंत्रित किया और उनके द्वारा किए गए सामाजिक और धार्मिक कार्यों के लिये उन्हें पुष्पगुच्छ व सरोपा देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर सतनाम सिंह सत्ते ने गुरुघर के नाम पर जमा की गई दसवंद की रक़म ग्यारह हजार नौ सौ सात रुपए भगवान सिंह के सौंप कर इस रक़म को सामाजिक और धार्मिक कार्यों के उपयोग करने का आग्रह किया.(नीचे भी पढ़े)

इस सुखद पहल पर भगवान सिंह ने सतनाम सिंह सत्ते परिवार की प्रशंसा करते हुए सिख समाज को उनसे प्रेरणा लेने की अपील की. सतनाम सिंह सत्ते ने कहा वे पेशे से एक ड्राइवर हैं और जब भी किसी यात्रा से वापस लौटते हैं तो कमाई का दसवां हिस्सा गुरुघर के नाम से गुल्लक में जरुर जमा करते हैं ताकि सामाजिक और धार्मिक कार्यों के प्रति उनकी सहभागिता सुनिश्चित हो सके. भगवान सिंह ने कहा कि सतनाम सिंह की यह दसवंद भेंट लोकोपकारी कार्यों में बल देने के साथ-साथ और लोगों को भी प्रेरित करेगी. सम्मान कार्यक्रम में भगवान सिंह के अलावा कुलविंदर सिंह पन्नू, हरजिंदर सिंह व त्रिलोचन सिंह लोची भी उपस्थित थे.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading