जमशेदपुर: ईद के अवसर पर मानगो नगर निगम क्षेत्र में संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय ने क्षेत्र का निरीक्षण कर निगरानी रखते हुए शांति एवं विधि व्यवस्था संधारित किया गया.कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय विधि व्यवस्था एवं संप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के लिए जोनल दंडाधिकारी के रूप में क्रियाशील रह कर लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की. इस अवसर पर वरीय पदाधिकारी एडीएम लॉ एंड ऑर्डर नंदकिशोर लाल एवं वरीय पुलिस पदाधिकारियों के द्वारा मानगो नगर निगम क्षेत्र का निरीक्षण एवं दौरा किया गया.जिला प्रशासन द्वारा मानगो नगर निगम क्षेत्र में दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त अधिकारी निर्मल कुमार, राहुल कुमार, जितेंद्र कुमार नंदू कुमार आदि अपने प्रतिनियुक्त स्थानों पर मुस्तैद रहे एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास किया गया.