खबरInternational-Organization-for-Human-Rights-and-Crime-Control-Protection : आदित्यपुर की लवली देवी बनीं अंतरराष्ट्रीय संगठन मानवाधिकार एवं अपराध...
spot_img

International-Organization-for-Human-Rights-and-Crime-Control-Protection : आदित्यपुर की लवली देवी बनीं अंतरराष्ट्रीय संगठन मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संरक्षण की पश्चिम सिंहभूम महिला जिलाध्यक्ष

राशिफल

जमशेदपुर : अंतरराष्ट्रीय संगठन मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संरक्षण के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार तिवारी ने आदित्यपुर निवासी लवली देवी को पश्चिम सिंहभूम महिला सेल का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। उन्होंने मनोनयन पत्र सिदगोड़ा स्थित अवध टावर हॉल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सौंपा। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री तिवारी के द्वारा सौपे गए मनोनयन पत्र में आशा जतायी गयी है कि कमेटी का विस्तारीकरण करके लवली देवी जनहित में संबंधित समस्याओं का समाधान कर लोगों की नि:स्वार्थ रूप से सेवा करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करेंगी। इस दौरान पश्चिम सिंहभूम महिला सेल की नव मनोनीत जिलाध्यक्ष लवली देवी ने कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठता पूर्वक निर्वाह करूंगी। जनहित से संबंधित समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने का प्रयत्न करूंगी। उन्होंने कहा कि सक्रिय महिलाओं को जोड़कर बहुत जल्द बैठक करके कमेटी का विस्तार किया जाएगा।

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading