खबरजैंतगढ़ : झारखंड-ओड़िशा बॉर्डर सील, मरीजों को भी रोक रही ओड़िशा पुलिस
spot_img

जैंतगढ़ : झारखंड-ओड़िशा बॉर्डर सील, मरीजों को भी रोक रही ओड़िशा पुलिस

राशिफल

जैंतगढ़ : जैंतगढ़ आसपास के लोग स्वास्थ्य सेवा के लिए पूर्ण रूप से ओड़िशा के चंपुआ अनुमंडल अस्पताल पर निर्भर हैं। जैंतगढ़ व आसपास के अलावा जगन्नाथपुर, मझगांव, हाट गम्हरिया और नोवामुंडी प्रखंड से भी सैकड़ों लोग उपचार कराने चंपुआ अस्पताल आते हैं। लॉकआउट के बाद पुलिस की सख्ती बढ़ गयी है। जैंतगढ़ क्षेत्र से आवश्यक काम से भी चंपुआ जाने नहीं दिया जा रहा है। मरीजों की भी डिटैंड किया जा रहा है।

काफी पूछताछ के बाद उन्हें ओड़िशा बॉर्डर से प्रवेश करने दिया जा रहा है। कुछ मरीजो को चंपुआ पुलिस ने जैंतगढ़ में इलाज कराओ बोलकर लौटाया, तो कुछ से डॉ का रेफेर लेटर मांगा गया। इस प्रकार रक्त जांच कराने वाले मरीजों को जैंतगढ़ में ही जांच कराने को कह कर लौटा दिया गया। इस से मरीजों को काफी परेशानी होने लगी। जैंतगढ़ में नियमित डॉ नहीं होने के कारण मरीजों के समक्ष समस्या उत्पन्न हो गयी है।

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading