जमशेदपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पखवाड़ा 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर कार्यक्रम के तहत बुधवार को लिटिल चैंप्स प्ले स्कूल बर्मामाइंस में निशुल्क कोरोना की बूस्टर डोज दी गयी. यह कार्य जमशेदपुर महानगर और प्रदेश महिला मोर्चा के माध्यम से किया गया है. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता रॉकी सिंह और सहयोग प्रदेश महामंत्री मीरा शर्मा ने किया. प्रचार-प्रसार के माध्यम से लोगों को इसकी जानकारी दी गई और 315 लोगों ने इस कैंप के माध्यम से बूस्टर डोज का फायदा लिया. लोगों के चेहरे पर खुशी थी. सभी ने इस कार्यक्रम के माध्यम से मोदी को धन्यवाद दिए. कार्यक्रम में वैक्सीनेशन अधिकारी अभिषेक सिंह ने अपनी टीम के साथ उपस्थित थे जिन्हें मिशन मोदी टीम द्वारा सम्मानित किया गया. इस सेवा कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा के रामबाबू तिवारी, पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार, मंडल अध्यक्ष दीपक झा, पूर्व मंडल मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा रामदुलारी देवी, वर्तमान मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा मधु ताती, मिशन मोदी प्रदेश महामंत्री घनश्याम पांडे, प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, जिला महामंत्री विनय खुराना, जिला महामंत्री रामचंद्र प्रसाद, जिला मंत्री अंकुश जवान पुरिया, जिला मंत्री सुनील, राजकुमार, राजू, मिल एरिया के विनोद गुप्ता, पूर्व युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विराट आदि उपस्थित हुए और बूस्टर डोज लगाएं.