जमशेदपुर : साहित्य अकादमी नई दिल्ली संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आज मैथिली साहित्य के लिए युवा सहित ई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विविध क्षेत्रों के 12 कवियों ने अपनी कविता का पाठ किया। कार्यक्रम का संचालन साहित्य अकादमी के उप सचिव डॉ सुरेश ने किया एवं उद्घाटन व स्वागत डॉ अशोक कुमार झा संयोजक मैथिली परामर्श दात्री समिति एवं प्राचार्य एलबीएसएम कॉलेज जमशेदपुर ने किया। डॉ अशोक कुमार झा युवा पीढ़ी के साहित्यकारों को साहित्य का भविष्य बताते हुए लेखनी के प्रति समर्पित होकर लेखन कार्य करने का आग्रह किया । उन्होंने युवा पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण ,मानवता, प्रकृति और सृष्टि के बीच समन्वय का सेतु बनने का आग्रह किया। उन्होंने एक कविता भी सुनाई और ‘हम कवि छी, छी करैत शव्दक साधना, ल कल्पनाक सहायता, छी करैत शव्द ब्रह्मक उपासना …’ कविता के साथ कवि गोष्ठी को प्रारंभ किया। डॉ सुरेश ने अपार काव्य संसारे कवि: प्रजापति के साथ कार्यक्रम का संचालन प्रारंभ किया। कार्यक्रम में प्रीतम निषाद ,मुख्तार आलम ,रूपम झा,सोनी नीलू झा, प्रदीप पुष्प,साकेत ठाकुर, निशा कर ,रूपम झा ,अंशुमान सत्यकेतु ,प्रदीप पुष्प ,संस्कृति मिश्रा व अन्य ने राष्ट्रीय चेतना, कोरोना ,सामाजिक संबंधों में विसंगतियों, सांप्रदायिकता आदि पर केंद्रित यथार्थ परक कविताओं का पाठ किया। फेसबुक और यूट्यूब के माध्यम से अनेक पाठकों ने इसमें अपनी सहभागिता दी।