खबरJamshedpur : अपने ही घर में कैद हुए मानगो टीचर्स कॉलोनी के...
spot_img

Jamshedpur : अपने ही घर में कैद हुए मानगो टीचर्स कॉलोनी के 40 परिवार

राशिफल

जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो स्थित टीचर्स कॉलोनी के नाला किनारे चालीस परिवार लगभग 50 वर्षों से अपना घर बनाकर रह रहे हैं नाले के बगल से वह आने-जाने रास्ते का उपयोग करते थे । अचानक रातो रात जमीन का मालिक बताते हुए जमींदार ने चारों ओर से रास्ता बंद कर दिया। लोगों का आना जाना पूरी तरह बंद हो गया। जो लोग बाहर बड़ी गाड़ी लेकर गए थे उन्हें गाड़ी दूसरे के घर में लगा कर नाले के ऊपर से पैदल अपने घर रात को आना पड़ा। बात उस समय बिगड़ गई जब बस्ती के रहने वाले गुलटेन सिंह की 90 वर्षीय मां टाटा मुख्य अस्पताल से इलाज करा कर ऑटो से घर आई। वह बीच रास्ते में ही फंस गई। लगभग एक घंटे फंसे रहने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। स्थानीय लोगों ने भाजपा नेता विकास सिंह को बुला कर अपनी परेशानी बतायी। टाटा मुख्य अस्पताल से छुट्टी करा कर आई नब्बे वर्षीय महिला का टेंपो में हालत बिगड़ने लगी। मौके में पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने मानगो थाना को फोन कर मामले की सूचना दी। मौके में पहुंचे मानगो थाना के अधिकारियों ने रास्ता घेरने वाले को कारण पूछा तो रास्ता घेरने वाले ने बताया कि मेराी पुश्तैनी रैयत जमीन है। मैं रास्ता नहीं दूंगा। (नीचे भी पढ़ें)

मौके में उपस्थित स्थानीय लोगों ने बताया कि उनके पूर्वजों ने हमें जमीन बेची थी और रास्ता देने का वादा किया था अगर रास्ता नहीं यह लोग देंगे तो हमारा मकान तो जेलखाना बन जाएगा। हम लोगों की गाड़ी घर में फंसी हुई है। हम लोग कैसे अपने काम पर जाएंगे, समझ नहीं आ रहा है। विकास सिंह ने कहा कि स्थानीय लोगों के साथ जाकर उपायुक्त को सारे मामले की जानकारी दी जाएगी। स्थानीय लोगों ने बताया कि लगभग 50 वर्षों से हम लोगों ने पसीने की कमाई से एक-एक ईंट जोड़ कर मकान बनाया है। जिनसे जमीन ली थी उन्हीं के वंशजों ने बलपूर्वक जमीन पर रात में चारदीवारी कर दी, जिससे हम सब अपने घर में कैद हो गए हैं। मौके में पहुंचे विकास सिंह ने कहा टीचर्स कॉलोनी के लोगों के साथ गलत नहीं करने दिया जाएगा । मौके में मुख्य रूप से विकास सिंह,विशम्बर शर्मा, एस के सिंह, राखी देवी, राहुल सिंह, लखन सिंह, पूनम देवी, रविंद्र सिंह, रानी कुमारी, ललन दास, चंदन साहू, अनूप दत्ता, विजय पांडे, विश्वनाथ शर्मा, विनय कुमार, अभिषेक कुमार, दिनेश गुप्ता, बिजेंद्र सिंह, पुष्पा देवी, उर्मिला देवी, मालती कुमारी, आशा देवी, राखी देवी, अर्जुन शर्मा, मनीष सिंह, पूजा कुमारी, राजेश गुप्ता, प्रिया कुमारी, दुर्गा दत्ता, गोविंद राव, राम सिंह कुशवाहा मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading