जमशेदपुर : विप्र फाउंडेशन की जमशेदपुर शाखा की ओर से रविवार को धातकीडीह स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिवार का आयोजन किया गया। इसमें 75 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। संस्था की ओर से बताया गया कि विप्र फाउंडेशन द्वारा अपने 13वें स्थापना दिवस एवं आगामी अक्षय तृतीया चिरंजीवी भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर पूरे भारतवर्ष में 117 केंद्रों पर एक साथ रक्तदान शिविर का आयोजन के 13,000 यूनिट रक्त संग्रह करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी कड़ी में उक्त शिवार का आयोजन किया गया। (नीचे भी पढ़ें)

शिविर का उद्घाटन परशुराम भगवान की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित व पुष्प अर्पित कर किया गया। जमशेदपुर के लगभग सभी समाजसेवी संस्थओं मारवाडी युवा मंच, रानी सती सत्संग समिति, राजस्थान भवन सोनारी, रंगीलो श्याम सेवा संघ से ने रक्तदान शिविर मे सहयोग किया। इस आयोजन में विप्र फाउंडेशन के प्रदेश एवं जिला के पदाधिकारी सांवर लाल शर्मा, प्रदेश महामंत्री गणेश दायमा, प्रदेश उपाध्यक्ष किशन भारद्वाज, प्रदेश सचिव अमित शर्मा, जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा, जिला महामंत्री मनोज शर्मा, कोषाध्यक्ष बैजनाथ शर्मा, उपाध्यक्ष सुरेश शर्मा, मुकेश शर्मा, चंद्रशेखर शर्मा, सचिव संजय शर्मा, सदस्य मनोज शर्मा ‘मोनू’, लिप्पु शर्मा, राजेंद्र शर्मा, दीपक परिख, प्रवीण शर्मा, विनोद शर्मा व अन्य की सराहनीय भूमिका रही। यह जानकारी संस्था के जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा ने दी।