Jamshedpur : बच्चियों को संतुलित आहार और एनीमिया से बचाव का बताया गया तरीका, राष्ट्रीय पोषण माह पर धर्म टोला आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित किया गया कार्यक्रम, दिखाया गया वीडियो
- जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सत्या ठाकुर के मार्गदर्शन पर सीडीपीओ सुरुचि प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित हुआ कार्यक्रम
जमशेदपुर : राष्ट्रीय पोषण माह के अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर के गोलमुरी सह जुगसलाई परियोजना के आंगनबाड़ी केंद्र धर्म टोला में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सत्या ठाकुर के मार्गदर्शन पर सीडीपीओ सुरुचि प्रसाद की अध्यक्षता में यह आयोजन हुआ. पंचायत स्तर पर आयोजित इस कार्यक्रम में पोषण के बारे में बच्चियों और महिलाओं को जागरूक किया गया.इस दौरान 11 से 18 वर्ष की किशोरी बच्चियों को उनके स्वास्थ्य के बारे में विस्तार से बताया गया. स्वच्छता, पोषण, एनीमिया आदि के बारे में जानकारी दी गयी. सभी बच्चियों को वीडियो के माध्यम से फिल्म दिखा कर अलग-अलग सवालों और शंकाओं का समाधान किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
यह बताया गया कि मौजूदा समय में झारखंड में एनीमिया कितनी गंभीर समस्या हो गयी हैं.बच्चियों को संतुलित आहार और अच्छे स्वास्थ्य के लिए जरूरी खानपान और विटामिन के बारे में बताया गया.कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी गोलमुरी सह जुगसलाई की सीडीपीओ सुरुचि प्रसाद, महिला पर्यवेक्षिका पुतुल सिंह,तेजस्विनी की फील्ड को-ऑर्डिनेटर ग्लोरीया पूर्ति, मानसी प्लस की ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर डूमनी मुर्मू एवं सेविकाएं मौजूद रहीं.