खबरJamshedpur aap - राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने पर आम आदमी पार्टी...
spot_img

Jamshedpur aap – राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने पर आम आदमी पार्टी ने साकची में किया लड्‌डू वितरण

राशिफल

जमशेदपुर: आम आदमी पार्टी महानगर टीम ने साकची मुख्य गोलचक्कर में पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया. इस दौरान जमशेदपुर विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने सभी पदाधिकारियों व जनता के समक्ष पार्टी की उपलब्धियों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया. इसके बाद एक पैदल मार्च किया. इस मार्च साकची गोलचक्कर, साकची मार्केट, जेएनएसी कार्यालय होते हुए साकची गोलचक्कर पर समाप्त हुई. इसके बाद कार्यकर्ताओं ने आम जनता के बीच लड्‌डू का वितरण किया.(नीचे भी पढ़े)
इस मौके पर प्रदेश के उप संयोजक प्रेम कुमार, प्रदेश संयुक्त सचिव रईस अफरीदी, पूर्वी विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक कुमार, महानगर सचिव रमेश प्रसाद, महानगर उपाध्यक्ष संतोष भगत, महानगर सह सचिव देवेंद्र नाथ बनर्जी, विधानसभा उपाध्यक्ष शंभूनाथ चौबे, महानगर सह सचिव हरजिंदर सिंह, विधानसभा उपाध्यक्ष तारिक खान, विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, राहुल मिश्रा, राहुल ठाकुर, जीवन कुमार, कुश कुमार, संजय कुमार मलिक, संजीव शर्मा और बहुत सारे कार्यकर्ता मौजूद थे.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!