खबरJamshedpur : बीपीएम प्लस टू हाई स्कूल के पूर्व प्राचार्य अवनिंद्र सिंह...
spot_img

Jamshedpur : बीपीएम प्लस टू हाई स्कूल के पूर्व प्राचार्य अवनिंद्र सिंह का पीपुल्स एकेडमी में अभिनंदन

राशिफल

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस स्थित बीपीएम +2 उच्च विद्यालय एवं रांची के चिलदाग स्थित एसएस +2 उच्च विद्यालय के पूर्व प्राचार्य अवनींद्र सिंह का सेवानिवृत्ति उपरांत अभिनंदन बाराद्वारी स्थित पीपुल्स अकादमी +2 विद्यालय में किया गया। इस अवसर पर श्री सिंह ने संसाधनों के अभाव एवं विषम परिस्थितियों के बीच दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर किए नवाचारों का की चर्चा की। समारोह में उपस्थित एसपी सिंह ने उनसे नई पारी शुरू करते हुए राज्य के विद्यालयों के विकास में अपना सहयोग देने का आग्रह किया। विद्यालय के प्राचार्य चन्द्रदीप पाण्डेय ने उनके बहुआयामी व्यक्तित्व की चर्चा की, जबकि सरिता कुमारी प्राचार्य सरदार माधो सिंह बालिका उच्च विद्यालय बिष्टुपुर ने अभिनंदन पत्र वाचन किया। (नीचे भी पढ़ें)

बीपीएम परिवार से प्राचार्य रंजीता गांधी, हरेकृष्ण नायक,बच्चाजी तिवारी, कुमुद ठाकुर,रविकान्त रविकर व अन्य ने अपने विचार व्यक्त किए एवं सम्पूर्ण बीपीएम परिवार ने अपने पूर्व प्राचार्य को सम्मानित किया। समारोह के आकर्षण के केन्द्र बिन्दु नवोदय परिवार के पूर्ववर्ती छात्र-छात्राएं नीतू, पूनम, अजय एवं हरेन्दू रहे जो अपने पूर्व आचार्य के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने आए थे। अंकनीय है कि श्री सिंह ने 20 वर्षों तक नवोदय विद्यालय समिति में भी अपनी सेवा प्रदान की है। स्वागत गान सोमा जाना ने किया, जबकि संचालन का दायित्व कुमुद ठाकुर ने निभाया।

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading