जमशेदपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् झारखंड प्रांत सह मंत्री बापन घोष ने कहा है कि महान स्वतंत्रता सेनानी, भारतीय के आदर्श नेताजी सुभाषचंद्र बोस जी की इंडिया गेट पर 28 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय को हृदय से स्वागत किया जाता है. यह प्रतिमा उनके संघर्ष, समर्पण व शौर्य का सम्मान है जो आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रप्रेम और नेताजी के मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित करती रहेगी। वास्तविकता में देश का खोया हुआ गौरव पुनः लौट रहा हैं। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है।