जमशेदपुर : आजाद नगर थाना क्षेत्र के एनएच-33 पर पारडीह चौक से चांडिल की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार स्कार्पियो शुक्रवार की शाम होटल सिटी इन से पहले सड़क के नीचे खाई में जाकर पलट गई। इस दुर्घटना में कार में सवार दो लोग घायल हो गयी। इनमें एक की हालत काफी गंभीर बतायी जा रही है। घायलों में एक का नाम सूरज और दूसरे का नाम सूरज बताया जा रहा है। दोनों पारडीह में वाशिंग सेंटर में काम करते हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कॉर्पियो पर 2 लोग सवार थे। एक ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति सवार था। कार तेज रफ्तार में थी, जिसने सड़क किनारे पोल में टक्कर मार दी और खाई में पलट गयी। दोनों गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने फौरन दोनों घायलों को बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।