जमशेदपुर : गोलमुरी चर्च के पास मंगलवार की रात एक मोटरसाइकिल सवार ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। जिसको टक्कर लगी, उसका नाम राम भरोसे शर्मा बताया जाता है। उसकी उम्र 67 वर्ष बतायी जा रही है। राम भरोसे विश्वकर्मा लाइन का रहने वाला था। इस सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल राम भरोसे शर्मा को एमजीएम अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसका शव बुधवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बताते हैं कि बाइक सवार साकची से टेल्को जा रहा था। तभी उसने राहगीर को टक्कर मार दी थी।