खबरJamshedpur-Accident : साकची गोल चक्कर के पास स्कूटी सवार ने पैदल चल...
spot_img

Jamshedpur-Accident : साकची गोल चक्कर के पास स्कूटी सवार ने पैदल चल रहे व्यक्ति को मारी टक्कर, मौत, एमजीएम में छोड़कर भागा

राशिफल

जमशेदपुर : साकची थाना क्षेत्र के साकची गोल चक्कर से बागे जमशेद जाने वाली रोड पर गुरुवार को डीएम लाइब्रेरी के सामने एक स्कूटी सवार ने पैदल चल रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में पैदल चल रहा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। वह जमीन पर गिर गया। लोगों के कहने पर स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को लेकर एमजीएम अस्पताल पहुंचा। (नीचे भी पढ़ें)

वहां एमजीएम अस्पताल में घायल व्यक्ति को छोड़कर स्कूटी सवार भाग निकला। बाद में डॉक्टरों ने घायल व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। मृतक की उम्र 60 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। स्कूटी सवार का पता लगाया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। साथ ही मृतक की भी पहचान कराने की कोशिश की जा रही है।

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!