जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो स्थित उलीडीह थाना क्षेत्र के डिमना चौक पर ट्रक की चपेट में आने से एक महिला घायल हो गई। बताते हैं कि ट्रक ने महिला को टक्कर मार दी। महिला का नाम मंजू गोराई है। वह गोकुल नगर की रहने वाली है। महिला किसी काम से डिमना चौक गई थी। वहीं पैदल सड़क पार कर रही थी। महिला डिमना चौक से मानगो चौक की तरफ जा रही थी। वह मानगो चौक पर सब्जी बेचती है। तभी ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। घटना की जानकारी मिलने पर विजय मोहन सिंह मौके पर पहुंचे और मंजू गोराई को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलने पर पीसीआर वैन भी पहुंची। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। चालक भी गिरफ्त में है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।