jamshedpur-administration-action-साकची में दिल्ली दरबार सील, कई रेस्टोरेंट की हुई जांच, मानगो नगर निगम में लगातार दूसरे दिन चला मास्क चेकिंग अभियान

राशिफल

दिल्ली दरबार होटल को सील करते पुलिसकर्मी.

जमशेदपुर : जमशेदपुर अक्षेस की ओर से साकची और आसपास के कई होटलों और रेस्टोरेंट की जांच की गयी. इस जांच में साकची स्थित दिल्ली दरबार को सील कर दिया गया, जहां कोरोना के नियम का उल्लंघन किया जा रहा था. लगातार कोरोना के नियमों को तोड़कर होटल संचालित किया जा रहा था. (नीचे पूरी खबर पढ़ें)

मानगो में चल रहा अभियान.

मानगो में चला अभियान
जमशेदपुर के मानगो इलाके में मानगो नगर निगम की ओर से कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय के नेतृत्व में लगातार दूसरे दिन भी मास्क जांच अभियान चलाया गया. अभियान के तहत जो लोग विक्रेताओं, दुकानों एवं प्रतिष्ठानों में बिना मास्क के खरीद बिक्री कर रहे थे एवं दुकान में आने वाले ग्राहक जो मास्क नहीं पहने थे तथा सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन भी नहीं कर रहे थे ,उन सभी लोगों को कड़ी फटकार लगाते हुए मास्क लगाने की चेतावनी दी गई. कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा दुकानों पर प्रतिष्ठानों बाजार ,हाट में प्रतिदिन मास्क जांच अभियान चलाया जाएगा बिना मास्क के पाए जाने पर जुर्माना वसूला जाएगा एवं बिना मास्क लगाए प्रतिष्ठान दुकानों के कर्मियों द्वारा खरीद बिक्री कार्य करते हुए पाए जाने पर दुकानदारों एवं प्रतिष्ठानों पर कारवाई किया जाएगा. यह जांच अभियान मानगो चौक, डिमना रोड, डिमना चौक आदि क्षेत्रों में चलाया गया. इस दौरान कार्यालय के निर्मल कुमार, निशांत कुमार, राहुल कुमार एवं कर्मी उपस्थित थे.

Must Read

Related Articles

Don`t copy text!