

जमशेदपुर : भाजपा आजादनगर महिला मोर्चा की अध्यक्ष यास्मीन खातून के घर पथराव घटना प्रकाश में आयी है. इस संबंध में जानकारी मिलते ही खादी बोर्ड के पूर्व सदस्य कुलवंत सिंह बंटी व आजादनगर मंडल अध्यक्ष फातिमा खातून के साथ उनके निवास पर जाकर मिले। वहां उन्होंने पार्टी की तरफ से हर संभव मदद करने की बात कहीl यास्मीन खातून को अश्वस्त किया कि भाजपा किसी भी हाल में अपने किसी भी कार्यकर्ता का बाल भी बांका नहीं होने देगी। अगर भाजपा कार्यकर्ताओं का बाल भी बांका हुआ तो भाजपा ईंट से ईंट बजा देगी। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष मो निसार अहमद, शिंदे सिंह, चंचल भाटिया, इंदरजीत सिंह इंदर, सुर्खाब, तहसीन हाशमी, शादाब, शाहिद इकबाल, इंद्रजीत सिंह, मेहरून्निसा ने यास्मीन खातून से मिलकर घटना की पूरी जानकारी ली तथा उचित जांच कर दोषियों को सजा दिलाने का आश्वासन दिया।
