खबरJamshedpur-AJSU : आजसू पार्टी जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो...
spot_img

Jamshedpur-AJSU : आजसू पार्टी जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो का भव्य स्वागत

राशिफल

जमशेदपुर : आजसू पार्टी पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी की ओर से आजसू पार्टी के सुप्रीमो सह पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो का जमशेदपुर स्थित डिमना चौक पर भव्य स्वागत किया गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में रांची से सड़क मार्ग द्वारा जा रहे श्री महतो का स्वागत हर जगह पर जोरदार तरीके से हुआ। डिमना चौक पर स्वागत कर रहे पार्टी के जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह ने कहा कि पार्टी के नेता के आगमन मात्र से कार्यकर्ताओ में उत्साह बना रहता है। साथ ही संगठनात्मक चुनाव और पार्टी के द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों पर भी विशेष चर्चा करते हुए जल्द ही शहर में एक बड़े कार्यक्रम में हिस्सा लेने का आश्वासन देते हुए संगठन मजबूती पर जोर देने की बात कही। इस दौरान पूर्व मंत्री रामचन्द्र सहिस, प्रणव मजूमदार, कमलेश दुबे, मुन्ना सिंह, ब्रजेश, शहादत खान, अप्पू तिवारी, हेमन्त पाठक, चन्द्रेश्वर पाण्डेय, अशोक तिवारी, अभय सिंह, धनेश कर्मकार, राजेन्द्र सोनकर, विमल मौर्य, प्रवीण प्रसाद, शेखर सहिस, राजेश महतो, मो शहजाद, लक्ष्मण वागती, दीपू सिंह समेत कई कार्यकर्ता व समर्थक उपस्थित थे।

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading