खबरjamshedpur-AJSU : आजसू की जिला व प्रखंड कमेटी विस्तार के लिए आकाश...
spot_img

jamshedpur-AJSU : आजसू की जिला व प्रखंड कमेटी विस्तार के लिए आकाश सिंह बनाये गए पश्चिमी सिंहभूम जिला संयोजक

राशिफल

जमशेदपुर : आजसू पार्टी की जिला कमेटी और प्रखंड कमेटी के विस्तार के लिए जिला संयोजक का चयन ओर नए लोगो की ज्वाइनिंग करवायी गयी. इस कार्यक्रम में अखिल झारखंड छात्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष गौतम सिंह मुख्य अतिथि के रूप उपस्थित थे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में समरेश सिंह, हेमंत पाठक, राजेश महतो व दीपक पांडेय उपस्थित थे। कार्यक्रम में गौतम सिंह ने कहा आजसू आंदोलन की उपज है और झारखंड को जिसने बनाया उसे ही संवारने का मौका मिलना चाहिए। युवाओं के सहयोग से आजसू छात्र संघ पूरे झारखंड में युवाओ के हक और अधिकार की आवाज को मजबूत करेगा और झारखंड में आजसू को मजबूत करने का कार्य करेगा। कोल्हान अध्यक्ष हेमंत पाठक ने कहा कि कोल्हान में आजसू छात्र संघ निरंतर मजबूत हुआ है और इसे वृहद तौर पर और मजबूत करना है, ताकि कोल्हान यूनिवर्सिटी में भी छात्र आजसू का कब्जा हो सके। उन्होंने कहा कि 2022 आंदोलन वर्ष होगा और युवाओं के हक के लिए अब सड़क पर उतर कर आंदोलन करेंगे। (नीचे भी पढ़ें)

समरेश सिंह ने कहा कि यह युवाओं की पार्टी है और झारखंड में आजसू के बिना सरकार का अस्तित्व ही नहीं है। हमलोग झारखंड वासियों की आवाज को उठाने के लिए जोरदार आंदोलन करेंगे। इस दौरान दीपक पांडेय ने भी अपने विचार रखे। कमेटी विस्तार के लिएपश्चिमी जिला का संयोजक आकाश सिंह को बनाया गया। सह संयोजक हेमन्त लोहार, सुशील पात्रो, विवेक होरो, सुनील सोरेन को बनाया गया। कार्यक्रम में पार्टी के श्रीकांत सिंह, अभिषेक मंडल, साकेत भारद्वाज, जय राठौड़, संतोष सिंह समेत अन्य उपस्थित थे।

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading